
सुरक्षित भविष्य और शानदार रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक धमाकेदार योजना लेकर आया है, LIC की ‘न्यू जीवन आनंद’ (New Jeevan Anand) पॉलिसी इस समय मिडिल क्लास परिवारों के लिए बचत का सबसे बड़ा जरिया बन गई है, इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप रोजाना एक कप चाय से भी कम खर्च यानी मात्र ₹45 की बचत कर मैच्योरिटी पर पूरे ₹25 लाख के मालिक बन सकते हैं।
यह भी देखें: क्लास-1 में 6 साल से कम उम्र वालों को नहीं मिलेगा दाखिला, शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
Table of Contents
क्या है ₹45 से ₹25 लाख का पूरा गणित?
LIC के विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि कोई युवा (करीब 18-25 वर्ष की आयु में) इस पॉलिसी को चुनता है, तो वह लंबी अवधि के निवेश के जरिए एक बड़ा कॉर्पस तैयार कर सकता है।
- बीमा राशि (Sum Assured): ₹5 लाख
- निवेश की अवधि: 35 वर्ष
- दैनिक प्रीमियम: लगभग ₹45 (मासिक करीब ₹1,350)
- कुल जमा राशि: 35 वर्षों में करीब ₹5.70 लाख
जब पॉलिसी मैच्योर होगी, तो निवेशक को बोनस और एडिशनल बोनस मिलाकर कुल ₹25.10 लाख की मोटी रकम प्राप्त होगी।
‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ का असली मतलब
इस स्कीम को ‘लखपति फॉर्मूला’ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह मैच्योरिटी के बाद भी खत्म नहीं होती। अधिकांश पॉलिसियों में पैसा मिलने के बाद रिस्क कवर खत्म हो जाता है, लेकिन ‘जीवन आनंद’ में ₹25 लाख मिलने के बाद भी पॉलिसीधारक का ₹5 लाख का लाइफ कवर (Life Cover) जीवनभर (100 वर्ष की आयु तक) मुफ्त जारी रहता है।
पॉलिसी की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं खास
- दोहरा मुनाफा: मैच्योरिटी पर एकमुश्त पैसा और आजीवन रिस्क कवर।
- टैक्स में छूट: प्रीमियम पर 80C के तहत आयकर की बचत और मैच्योरिटी की पूरी राशि टैक्स-फ्री।
- लोन की सुविधा: 2 साल तक प्रीमियम भरने के बाद पॉलिसी पर लोन की सुविधा उपलब्ध।
- डेथ बेनिफिट: पॉलिसी के दौरान अनहोनी होने पर नॉमिनी को बीमा राशि का 125% प्लस बोनस दिया जाता है।
- सरकारी गारंटी: LIC में निवेश की गई पाई-पाई सरकारी गारंटी के कारण पूरी तरह सुरक्षित है।
कैसे लें इस योजना का लाभ?
निवेशक इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी LIC एजेंट से मिल सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट LIC India पर जाकर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते जैसे सामान्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
कम आय वाले लोगों के लिए यह स्कीम किसी वरदान से कम नहीं है, छोटी सी दैनिक बचत को बड़े फंड में तब्दील करने का यह LIC का सबसे भरोसेमंद फॉर्मूला साबित हो रहा है।

















