सरकार ने 2025 के अंत तक राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देशभर के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अब आधार लिंकिंग और e-KYC अपडेट करना जरूरी कर दिया गया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि फर्जी लाभार्थियों को बाहर किया जा सके और वास्तविक पात्र परिवारों तक ही अनाज की आपूर्ति हो।

Table of Contents
अपडेट न किया तो बंद हो सकता है राशन
सरकारी निर्देशों के अनुसार, जिन्हें ने 31 दिसंबर 2025 तक अपने राशन कार्ड की आधार लिंकिंग पूरी नहीं की, उनका कार्ड 1 जनवरी 2026 से अस्थायी रूप से निष्क्रिय (Inactive) किया जा सकता है। इसका सीधा असर राशन के अलावा अन्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम किसान सम्मान निधि पर भी पड़ सकता है।
पहली गलती, आधार लिंक न करना
कई परिवार अभी भी अपने राशन कार्ड को आधार से नहीं जोड़ पाए हैं। इससे वितरण केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन फेल हो जाता है और लाभार्थी को राशन नहीं मिल पाता। सरकार ने साफ किया है कि बिना आधार लिंकिंग के कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से लाभ नहीं उठा सकेगा।
दूसरी गलती, परिवार की जानकारी अपडेट न करना
राशन कार्ड की जानकारी अपडेट न करना भी बड़ी गलती साबित हो सकती है। परिवार में नई सदस्यता (जन्म), किसी की मृत्यु या शादी जैसे बदलाव अगर रिकॉर्ड में नहीं अपडेट किए गए, तो डुप्लीकेट कार्ड की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में कार्ड रद्द भी हो सकता है।
अगर परिवार किसी अन्य राज्य में चला गया है, तो वन नेशन वन राशन कार्ड सुविधा में भी समस्या आ सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि समय-समय पर PDS पोर्टल पर परिवार का रिकॉर्ड सही रखा जाए।
e-KYC और आधार लिंकिंग कैसे करें
अब e-KYC और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (PDS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- राशन कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफिकेशन करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और e-KYC को पूरा करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे पहचान पत्र, पता प्रमाण) अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद अपने आवेदन की स्थिति (status) चेक करें।
अगर ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लगे, तो नजदीकी राशन केंद्र या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाकर यह काम आसानी से कराया जा सकता है।
अपडेट नहीं किया तो क्या होगा
जो लोग समय पर अपडेट नहीं कर पाएंगे, उनका कार्ड अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा और राशन वितरण बंद हो सकता है। बाद में पहचान और सत्यापन के बाद ही यह दोबारा सक्रिय किया जाएगा। वहीं, अगर कोई कार्ड डुप्लिकेट या फर्जी पाया जाता है, तो उसे स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।

















