
लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के बीच अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो आपकी जेब पर बोझ न डाले, तो बाजार में एक ‘माइलेज किंग’ का दबदबा बरकरार है, हम बात कर रहे हैं Bajaj Platina 110 ABS की, यह न केवल देश की सबसे किफायती डिस्क ब्रेक वाली बाइक है, बल्कि इसकी रेंज जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Table of Contents
एक बार फुल टैंक, और दिल्ली से लखनऊ का सफर तय!
बजाज प्लेटिना 110 में 11 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी के दावों और यूजर एक्सपीरियंस के अनुसार, यह बाइक आसानी से 70 से 80 किलोमीटर प्रति लीटर (kmpl) का माइलेज दे देती है। इसका मतलब है कि अगर आप एक बार टैंक फुल कराते हैं, तो आप 800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकते हैं। यानी एक बार पेट्रोल भरवाओ और हफ्तों तक पेट्रोल पंप के चक्कर काटने की टेंशन से आजादी।
सुरक्षा में भी नंबर-1: सेगमेंट की पहली ABS बाइक
प्लेटिना 110 केवल माइलेज में ही आगे नहीं है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी यह अपने बजट सेगमेंट में सबको पीछे छोड़ती है यह भारत की पहली 110cc बाइक है जो Anti-lock Braking System (ABS) और फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ आती है, यह तकनीक अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक को फिसलने से बचाती है, जिससे आपकी राइड सुरक्षित रहती है।
यह भी देखें: क्लास-1 में 6 साल से कम उम्र वालों को नहीं मिलेगा दाखिला, शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
क्यों है यह आम आदमी की पहली पसंद?
- इसमें बजाज की सिग्नेचर ‘कंफर्टेक’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, इसके ‘नाइट-व्हील’ सस्पेंशन और लंबी कुशन वाली सीट खराब रास्तों पर भी झटकों को महसूस नहीं होने देती।
- इसमें 115.45 cc का एयर-कूल्ड इंजन है, जो न केवल माइलेज देता है बल्कि पर्याप्त पावर भी जेनरेट करता है।
- 2026 में भी यह बाइक अपने फीचर्स के मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी कीमत पर उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹82,000 से ₹85,000 के आसपास है।
अगर आपका दैनिक रनिंग ज्यादा है और आप सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करना चाहते, तो बजाज प्लेटिना 110 ABS से बेहतर विकल्प दूसरा नहीं है, शानदार माइलेज, डिस्क ब्रेक और ABS का कॉम्बिनेशन इसे मध्यम वर्ग के लिए एक परफेक्ट पैकेज बनाता है।

















