
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसमें 7,300 से अधिक स्टेशन शामिल हैं, अक्सर जब सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशनों वाले जिले की बात आती है, तो लोग मायानगरी मुंबई का नाम लेते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टेशनों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला बाजी मार ले जाता है।
यह भी देखें: जन्म-मृत्यु या मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अब नो चक्कर! मोबाइल से 2 मिनट में डाउनलोड करें ओरिजिनल कॉपी, जानें आसान तरीका
Table of Contents
प्रयागराज में स्टेशनों का जाल
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अकेले प्रयागराज जिले में छोटे-बड़े स्टेशनों और हॉल्ट को मिलाकर कुल 47 रेलवे स्टेशन स्थित हैं। यह जिला उत्तर-मध्य रेलवे (NCR) का मुख्यालय भी है, जो इसे भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण धुरी बनाता है।
लोग क्यों हो जाते हैं फेल?
अधिकांश लोग मुंबई को इसलिए चुनते हैं क्योंकि वहां का उपनगरीय रेलवे नेटवर्क काफी सघन है, हालांकि, मुंबई के स्टेशन विभिन्न जिलों (मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे आदि) में बंटे हुए हैं, इसके विपरीत, प्रयागराज में एक ही जिले की भौगोलिक सीमा के भीतर स्टेशनों की संख्या देश में सर्वाधिक है।
यह भी देखें: घर बनाने का बजट बिगड़ा! सीमेंट की कीमतों में ₹10 की अचानक बढ़ोतरी, जानें अपने शहर के ताज़ा रेट
उत्तर प्रदेश: रेलवे का ‘पावरहाउस’
राज्य स्तर पर भी उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। यूपी में 1,200 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जो देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा हैं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र इसके बाद आते हैं।
प्रयागराज की इस उपलब्धि के पीछे इसका रणनीतिक भौगोलिक स्थान और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए विकसित किया गया विशेष बुनियादी ढांचा मुख्य कारण है।

















